Breaking News
IMG 20230916 WA0290 1

पुल पर से युवती ने नदी में लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने उनकी बचाई जान

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के चौथम थाना क्षेत्र के एनएच-107 स्थित बी पी मंडल पुल से शनिवार की सुबह एक युवती ने कोसी नदी में छलांग लगा दी. हालांकि स्थानीय लोगों ने नदी से बाहर निकाल कर उनकी जान बचा ली. जिसके बाद युवती को पुलिस को सौंप दिया गया.

घटना के संबंध में बी पी मंडल पुल के समीप के दुकानदारों ने बताया कि युवती ने पुल से कोसी नदी में अचानक से छलांग लगा दी. जिसके बाद युवती को बचाने के लिए कुछ युवाओं ने भी आनन-फानन में नदी में छलांग लगा काफी मशक्कत के बाद उसे नदी से बाहर निकाला. जब जाकर उसकी जान बच सकी. जिसके बाद लोगों ने चौथम थाना की पुलिस को घटना की सूचना दिया और थानाध्यक्ष सत्यव्रत के निर्देश पर युवती को चौथम थाना लाया गया. पूछताछ में युवती के नाम व पता बताने के बाद चौथम पुलिस ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन चौथम थाना पहुंचे. हलांकि घटना को लेकर युवती कुछ बताने से इंकार कर रही थी. लेकिन कहा जा रहा है कि युवती ने प्रेम-प्रसंग को लेकर आत्महत्या का प्रयास किया था. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Check Also

IMG 20260311 131019

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी अपराधी जमुई से गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी अपराधी जमुई से गिरफ्तार

error: Content is protected !!