मुख्य सामग्री पर जाएं
खगड़िया

बेमौसम बारिश और आंधी से फसलों को भारी नुकसान, जिला कृषि पदाधिकारी ने मांगी रिपोर्ट

IMG 20260321 225316

लाइव खगड़िया : जिले में शुक्रवार की रात अचानक आए आंधी-तूफान और बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में तैयार खड़ी फसलों को हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिला कृषि पदाधिकारी (DAO) अविनाश कुमार ने इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी कर जिले के सभी कृषि अधिकारियों को युद्धस्तर पर सर्वे करने का निर्देश दिया है।

कल दोपहर 3 बजे तक देनी होगी रिपोर्ट

​जिला कृषि कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, कृषि निदेशालय (पटना) और जिलाधिकारी खगड़िया ने प्रभावित फसलों की विस्तृत रिपोर्ट अविलंब मांगी है।

  • किसे मिला निर्देश: सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार और एटीएम/ग्रामीण प्रसार कार्यकर्ताओं को।
  • काम का स्वरूप: अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र का सूक्ष्म निरीक्षण (Physical Verification) करना होगा।
  • समय सीमा: फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट 22 मार्च 2026 की दोपहर 03:00 बजे तक हर हाल में जिला कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी।
Click Here & Order Now

फसल क्षति का होगा सूक्ष्म निरीक्षण

​डीओ अविनाश कुमार ने स्पष्ट किया है कि अधिकारी क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रभावित इलाका छूट न जाए। इस रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की राहत और मुआवजे की प्रक्रिया तय की जाएगी। गोगरी और खगड़िया के अनुमंडल कृषि पदाधिकारियों को भी इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी करने और अपना मंतव्य देने का निर्देश दिया गया है।

किसानों में उम्मीद की किरण

​बेमौसम हुई इस प्राकृतिक मार से रबी की फसलों और आम-लीची के मंजरों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से किसानों को उम्मीद जगी है कि उन्हें समय रहते उचित मुआवजा मिल सकेगा।

शेयर
error: Content is protected !!