मुख्य सामग्री पर जाएं
साहित्य

बिहार दिवस पर पटना में गूंजेगी खगड़िया की गूँज, डॉ. स्वराक्षी स्वरा का होगा कविता पाठ और पुस्तक विमोचन

Poster 2026 03 22 092711

लाइव खगड़िया : बिहार के 115वें स्थापना दिवस (बिहार दिवस-2026) के अवसर पर खगड़िया के लिए एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। जिले की उभरती हुई साहित्यिक हस्ताक्षर डॉ. स्वराक्षी स्वरा को राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

साहित्यिक कोना में कविता पाठ

शिक्षा विभाग द्वारा गांधी मैदान में बनाए गए विशेष ‘जर्मन हैंगर’ के साहित्यिक कोना (Literature Corner) में डॉ. स्वराक्षी स्वरा अपने स्वर और कविताओं का जादू बिखेरेंगी। उनकी प्रतिभा को देखते हुए विभाग ने उन्हें कविता पाठ के लिए विशेष निमंत्रण भेजा है। खगड़िया से एक सशक्त साहित्यिक आवाज के रूप में उभर रहीं स्वरा की यह उपलब्धि जिले के गौरव को बढ़ा रही है।

Click Here & Order Now

IPS विकास वैभव करेंगे पुस्तक का विमोचन

इस दिन डॉ. स्वराक्षी के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज होगी। उनके द्वारा संपादित पुस्तक “आओ प्रेरित करें बिहार” के आवरण (Cover) का लोकार्पण बापू सभागार में प्रख्यात IPS अधिकारी श्री विकास वैभव के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। एक ही दिन में दो बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करना उनकी साहित्यिक निष्ठा को दर्शाता है।

क्षेत्र में खुशी की लहर

डॉ. स्वराक्षी स्वरा की इस दोहरी सफलता पर पूरे खगड़िया जिले में हर्ष का माहौल है। स्थानीय साहित्यकारों और प्रबुद्ध नागरिकों का कहना है कि स्वरा ने न केवल अपनी पहचान बनाई है, बल्कि खगड़िया की साहित्यिक ज़मीन को भी और अधिक उर्वर किया है। जिले की तमाम संस्थाओं और शुभचिंतकों ने उन्हें इस बड़ी सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार दिवस 2026 का आयोजन 22, 23 एवं 24 मार्च को गांधी मैदान में किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश भर के चयनित शिक्षक और शिक्षाविद अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

शेयर
error: Content is protected !!