मुख्य सामग्री पर जाएं
राजनीति

जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव: सात दावेदारों के बीच नहीं बनी सहमति, अब नीतीश कुमार करेंगे अंतिम फैसला

Poster 2026 03 02 121539

लाइव खगड़िया : जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष पद के चयन को लेकर रविवार को शहर के मंगलम विवाह भवन में गहमागहमी रही। पूर्व निर्धारित सांगठनिक चुनाव कार्यक्रम भारी सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल के बीच आयोजित किया गया, लेकिन सात उम्मीदवारों की दावेदारी के कारण पेंच फंस गया। अंततः सर्वसम्मति न बन पाने की स्थिति में जिला अध्यक्ष के चयन का जिम्मा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सौंप दिया गया है।

पारदर्शिता के बीच हुई प्रक्रिया

चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी शम्भू झा एवं जिला पर्यवेक्षक मनोज कुमार सिंह की विशेष निगरानी में प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान सदर विधायक बबलू कुमार मंडल और बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल सहित विभिन्न प्रखंडों से आए डेलिगेट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इन सात नेताओं ने ठोकी दावेदारी

​जिलाध्यक्ष की कमान संभालने के लिए संगठन के भीतर भारी उत्साह देखा गया। निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष कुल सात नेताओं ने नामांकन पर्चा दाखिल किया, जिन्हें जांच के बाद वैध पाया गया:

  1. ​राजकुमार फोगला
  2. ​अनुराधा कुमारी कुशवाहा
  3. ​दीपक कुमार सिन्हा
  4. ​उमेश सिंह पटेल
  5. ​राजीव रंजन
  6. ​सावन कुमार बंटी
  7. ​भविष्य कुमार सिंह
Shop Now

आम सहमति की कोशिश रही नाकाम

नामांकन के बाद निर्वाची पदाधिकारियों और दोनों विधायकों ने उम्मीदवारों के साथ बैठक कर निर्विरोध चुनाव संपन्न कराने की कोशिश की। काफी देर तक चली चर्चा के बावजूद किसी एक नाम पर सभी सात दावेदारों के बीच सहमति नहीं बन सकी।

​”संगठन की मजबूती के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई गई। चूंकि कई योग्य उम्मीदवार मैदान में हैं, इसलिए सभी की सहमति से निर्णय अब शीर्ष नेतृत्व को प्रेषित किया गया है।” — निर्वाचन टीम

शीर्ष नेतृत्व पर टिकी निगाहें

मैदान में डटे सभी प्रत्याशियों और उपस्थित पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि अब जिलाध्यक्ष पद पर अंतिम फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। इसी निर्णय के साथ फिलहाल चुनाव की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।

शेयर
error: Content is protected !!