मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से दो भाईयों की मौत व तीसरा घायल

IMG 20210813 WA0142

IMG 20210812 WA0006

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र से एक बड़ी वारदात की खबर आ रही है. पुलिस की वर्दी में आये हथियार से लैस करीब दर्जन भर अपराधियों ने घर पर ताबडतोड फायरिंग कर दो सगे भाईयों को मौत की नींद सुला दी है. जबकि तीसरा भाई गंभीरावस्था में बेगुसराय इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. जहां वो जिंदगी और मौत से जूझ रहा है.

Videotogif 2021.08.13 00.17.14

घटना बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर की बताई जा रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात करीब एक बजे एक दर्जन की संख्या में अपराधी पुलिस की वर्दी में हथियार से लैस होकर पहुंचे और ताबडतोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

मृतक सकरोहर गांव निवासी स्वर्गीय दशरथ प्रसाद सिंह के बडे बेटे 52 वर्षीय धनंजय सिंह,मंझले बेटे 48 वर्षीय बिजेंद्र सिंह उर्फ बीजो बताया जा रहा है. जबकि गंभीर रूप घायल मृतक का छोटा भाई 45 वर्षीय पप्पु कुमार सिंह बताया जाता है. घटना की सूचना पर देर रात ही पुलिस शव को कब्जे मे लिया. जबकि गंभीर रूप से घायल को सदर अस्पताल भेजा गया. जहां से चिकित्सक ने घायल को बेहतर इलाज के लिए बेगुसराय रेफर कर दिया.

IMG 20210812 WA0005
घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है. घटना के बाद से पूरा गांव पुलिस छाबनी में तब्दील हो गया है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!