मुख्य सामग्री पर जाएं
परबत्ता

गंगा की लहरों से मौत को मात : पुलिस और गोताखोर ने बचाई पटना के ‘लापता’ युवक की जान

IMG 20260430 WA0020

लाइव खगड़िया : जिले से मानवता और तत्परता की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने न सिर्फ एक परिवार का चिराग बुझने से बचाया, बल्कि पुलिस के मानवीय चेहरे को भी गौरवान्वित किया है। परबत्ता थाना क्षेत्र के अगुवानी घाट पर पुलिस और एक स्थानीय गोताखोर के साहसिक प्रयास से गंगा की तेज धार में बह रहे एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

साहसिक रेस्क्यू और ‘देवदूत’ बना गोताखोर

घटना की शुरुआत तब हुई जब पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गंगा की लहरों के बीच जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए स्थानीय गोताखोर रुदल मल्लिक के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। भारी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया। नदी से निकलते वक्त युवक बेसुध था और उसकी सांसें थम सी गई थीं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत सीपीआर (CPR) देकर उसे प्राथमिक उपचार दिया, जिससे उसकी चेतना वापस आई।

Big Discount On Amazon, Click Here

जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

जब युवक को होश आया और छानबीन शुरू हुई, तो मामला और भी गंभीर निकला। बचाया गया युवक लव कुमार, पटना के बेऊर थाना क्षेत्र का निवासी है। वह पिछले कुछ समय से लापता था और इस संबंध में पटना के गर्दनीबाग थाना में कांड संख्या 361/26 दर्ज थी। खगड़िया पुलिस ने तत्काल पटना पुलिस और परिजनों को इसकी सूचना दी और कागजी प्रक्रिया पूरी कर युवक को सुरक्षित सौंप दिया।

सम्मान और सराहना

पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान एएसपी साक्षी कुमारी संभाल रही थीं। गोताखोर रुदल मल्लिक के अदम्य साहस को देखते हुए एएसपी ने उन्हें ₹1000 का चेक देकर सम्मानित किया।

“मानव जीवन की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अभियान में पुलिस टीम और स्थानीय गोताखोर ने जिस साहस और समर्पण का परिचय दिया, वह सराहनीय है। समय पर की गई कार्रवाई से एक बहुमूल्य जीवन बचाया जा सका। ऐसे प्रयास पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करते हैं।”

एएसपी साक्षी कुमारी

शेयर
error: Content is protected !!