Breaking News
IMG 20260418 202535
Oplus_16908288

हथियार तस्कर और इनामी अपराधी समेत तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

लाइव खगड़िया : जिला पुलिस ने अपराधियों और तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। मड़ैया और बेलदौर थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग कार्रवाइयों में पुलिस ने एक हथियार तस्कर, ₹25,000 के इनामी अपराधी और एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

हथियार तस्करी का भंडाफोड़: दो देसी कट्टा और कारतूस जब्त

मड़ैया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अररिया गांव से एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नीरज कुमार अपने घर में अवैध हथियार छिपाए हुए है।

  • अभियुक्त: नीरज कुमार, निवासी- अररिया।
  • बरामदगी: 02 देसी कट्टा और 01 जिंदा कारतूस।
  • कार्रवाई: पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a/26 के तहत कांड संख्या 162/26 दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इस टीम में सहायक थाना अध्यक्ष सावित्री कुमारी और पीटीसी राकेश कुमार शामिल थे।

चोरी की वारदात का 24 घंटे में खुलासा

​मड़ैया पुलिस ने ग्राम कोलवारा में हुई चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 17 अप्रैल को कोलवारा निवासी सुनीता देवी ने घर से गहने और नकदी चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

  • गिरफ्तार आरोपी: गांडो मंडल उर्फ गंडुला उर्फ आरव उर्फ गुड्डू कुमार
  • बरामद सामान: पुलिस ने आरोपी के पास से पुराना चंद्र वाला बक्सा, कांसा के बर्तन, सोने की बाली, चांदी का पायल, चांदी की सिकड़ी, चांदी की चकती और पीतल के बर्तन बरामद किए हैं।

बेलदौर में ₹25,000 का इनामी अपराधी गिरफ्तार

इधर बेलदौर थाना पुलिस ने ₹25,000 के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधी श्रवण चौधरी को दबोच लिया है।

  • अपराधी का इतिहास: श्रवण चौधरी बेलदौर थाना कांड संख्या 143/23 समेत आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मामलों में वांछित था।
  • गिरफ्तारी: पुलिस ने उसे गिरिजापुर गांव से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देशन में हुई इन कार्रवाइयों से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Check Also

FB IMG 1784090632855

​खगड़िया एनकाउंटर: पुलिस की पिस्टल छीनने वाला बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार

​खगड़िया एनकाउंटर: पुलिस की पिस्टल छीनने वाला बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार

error: Content is protected !!