मुख्य सामग्री पर जाएं
परबत्ता

परबत्ता नगर पंचायत ने 10 प्रमुख स्थलों पर शुरू किए ‘ORS युक्त प्याऊ केंद्र’

IMG 20260429 WA0030

लाइव खगड़िया : क्षेत्र में बढ़ती तपिश और भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पंचायत परबत्ता में आमजनों एवं राहगीरों की सुविधा के लिए एक सराहनीय मानवीय पहल की गई है। नगर पंचायत की मुख्य पार्षद (चेयरमैन) अर्चना देवी एवं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह के प्रयासों से क्षेत्र के 10 व्यस्ततम स्थानों पर शुद्ध पेयजल केंद्रों (प्याऊ) की स्थापना की गई है।

चेयरमैन ने राहगीरों को पानी पिलाकर किया शुभारंभ

बुधवार को इन प्याऊ केंद्रों का विधिवत शुभारंभ चेयरमैन अर्चना देवी ने स्वयं राहगीरों और ग्रामीणों को पानी पिलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “तपती धूप में मजदूरों और राहगीरों को पानी उपलब्ध कराना हमारी नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी है। हमारा उद्देश्य है कि नगर क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को बुनियादी सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े।”

इन 10 प्रमुख स्थानों पर मिलेगी सुविधा

नगर प्रशासन ने राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन स्थानों का चयन किया है जहाँ लोगों की आवाजाही सबसे अधिक रहती है:
मोजाहिदपुर हनुमान मंदिर
इंडियन बैंक के समीप
के.एम.डी कॉलेज परिसर के पास
यात्री शेड (करना)
सिराजपुर टावर के समीप
रहीमपुर मोड़
चैती दुर्गा मंदिर (मोजाहिदपुर)
परबत्ता थाना के समीप
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पास
ब्लॉक गेट के समीप

Big Discount On Amazon, Click Here

पानी के साथ ORS और बैठने की व्यवस्था

इस पहल की सबसे विशेष बात यह है कि इन केंद्रों पर केवल शुद्ध पेयजल ही नहीं, बल्कि लू और डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए ORS (ओआरएस) के स्टॉल भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही, भीषण गर्मी से थक चुके राहगीरों के लिए छायादार स्थानों पर बैठने और आराम करने की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

जनता की सुविधा हमारे लिए सर्वोपरि है। भविष्य में जरूरत के अनुसार अन्य वार्डों और व्यस्त चौराहों पर भी ऐसे प्याऊ केंद्र खोले जाएंगे ताकि किसी को भी प्यास से परेशान न होना पड़े।”
रंजीत कुमार साह, चेयरमैन प्रतिनिधि

स्थानीय लोगों में हर्ष

नगर पंचायत की इस तत्परता को देखकर स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि यह कदम न केवल प्यास बुझाने में सहायक होगा, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी मील का पत्थर साबित होगा।

शेयर
error: Content is protected !!