मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

सदर अस्पताल में 96 लाख से स्थापित होगा आरटीपीसीआर जांच केन्द्र : सम्राट चौधरी

IMG 20210718 WA0000




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि कोरोना महामारी के तीसरे फेज की आशंका के मद्देनजर सरकार की तरफ से व्यापक तैयारियांं चल रही है. इस क्रम में कोरोना जांच की निरंतरता को बनाए रखने के लिए  स्वास्थ्य विभाग के द्वारा खगड़िया के सदर अस्पताल में 96 लाख की लागत से आरटीपीसीआर जांच केंद्र की स्थापना की स्वीकृति दे दी गई है और शीघ्र ही जांच केंद्र का लाभ जरूरतमंदों को मिलना प्रारंभ हो जायेगा. 


मौके पर मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य व केन्द्र सरकार कोविड महामारी से लड़ने के लिए कृत संकल्पित है और स्वास्थ्य इन्फ्रास्ट्रक्चर को और भी बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा की अगस्त माह के अंत तक जिले के सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट भी चालू होना है.

BannerMaker 21122020 135916

इधर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया ने खगड़िया पर नजर बनाए रखने के लिए मंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि आपदा के समय सम्राट चौधरी ने जिलेवासियों के प्रति जो संवेदनशीलता दिखलाई है, वो खगड़िया के प्रति मंत्री के लगाव व प्यार को प्रदर्शित करता है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!