मुख्य सामग्री पर जाएं
आपका शहर

स्टेशन रोड के होटल में चल रहा था ‘गंदा धंधा’, आपत्तिजनक सामान बरामद व कई को लिया गया हिरासत में

IMG 20260605 204742

लाइव खगड़िया : शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के बाद से सच सामने आने पर इलाके के लोग अचंभित हैं और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने मौके से दर्जन भर से अधिक महिला व युवती सहित युवकों को हिरासत में लिया है।

एसपी के निर्देश पर हुई छापेमारी

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक (SP) राकेश कुमार के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस को सफलता मिली है। शुक्रवार की दोपहर सदर अंचलाधिकारी (CO) पुनीत कुमार कौशल की मौजूदगी में खगड़िया थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, दारोगा प्रशांत कुमार और महिला पुलिस बल की टीम ने होटल में औचक छापेमारी किया तो मामला प्रकाश में आया।

कमरों से आपत्तिजनक सामान बरामद

सूत्रों व मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कि कार्रवाई के दौरान होटल के कई कमरों में युवक और महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पुलिस को देखते ही होटल के भीतर अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोग ने पकड़े जाने के डर से छिपने का प्रयास भी किया। बताया जाता है कि पुलिस ने होटल के कमरों की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में कंडोम सहित कई अन्य आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया है।

हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी

मिली जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है और उनकी पहचान की पुष्टि के लिए दस्तावेज मंगवाए जा रहे हैं। पुलिस होटल के रिकॉर्ड और रजिस्टर की भी सघन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह अनैतिक कार्य कब से चल रहा था।

शेयर
error: Content is protected !!