Breaking News
IMG 20260606 WA0013

सेक्स रैकेट: होटल मालिक व संचालक सहित तीन जिलों के 9 पुरुष गिरफ्तार, 7 महिलाएं भी धराईं

लाइव खगड़िया : जिला मुख्यालय के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर अनैतिक देह व्यापार (सेक्स रैकेट) के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में होटल मालिक और दो संचालकों समेत कुल 9 पुरुष अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि 7 महिला अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 5 जून 2026 को दोपहर करीब 12:38 बजे एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना में बताया गया कि स्टेशन रोड स्थित एक ‘रेस्ट हाउस’ का संचालक व अन्य लोग होटल की आड़ में आसपास के गांवों और बाहरी क्षेत्रों से लड़कियों व महिलाओं को बहला-फुसलाकर लाते हैं और कमरा देकर उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाते हैं।

एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम ने मारा छापा

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) राकेश कुमार के दिशा-निर्देश पर सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) मुकुल रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्काल चिन्हित ‘रेस्ट हाउस’ में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बिना किसी वैध कागजात के लोगों को ठहराने और देह व्यापार कराने के आरोप में होटल मालिक, होटल के दो संचालक सहित 9 पुरुषों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में होटल मालिक (गौशाला रोड, खगड़िया), होटल के दो संचालक (सन्हौली और राकोडीह, खगड़िया) सहित सिसवा (चौथम, खगड़िया), सादीपुर (कासिमपुर बाजार, मुंगेर), राजाजान (मानसी, खगड़िया), शहर के पोस्ट ऑफिस रोड (खगड़िया), साहेबपुर कमाल, (बेगूसराय), विष्णुपुर आहो (साहेबपुर कमाल, बेगूसराय) के एक-एक व्यक्ति सहित कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 07 महिला अभियुक्तों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

आपत्तिजनक सामान बरामद और रजिस्टर जब्त

होटल परिसर की तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से दो आगंतुक पंजी (विजिटर रजिस्टर) और 4 पीस कंडोम बरामद किए हैं।

कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

इस मामले को लेकर खगड़िया थाना में कांड संख्या-118/26 दर्ज किया गया है। अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की धारा 127(6), 143, 144, 145, 61(2) और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5, 6, 7 व 8 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी टीम में थे शामिल

छापेमारी दल में एसडीपीओ मुकुल रंजन के अलावा प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक तरुण कुमार, खगड़िया थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, पु०अ०नि० अरुण कुमार, पु०अ०नि० मनीता कुमारी, प्रशिक्षु पु०अ०नि० प्रशांत कुमार, प्रशिक्षु पु०अ०नि० सफत खातून और जिला सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Check Also

IMG 20260605 204742

स्टेशन रोड के होटल में चल रहा था ‘गंदा धंधा’, आपत्तिजनक सामान बरामद व कई को लिया गया हिरासत में

स्टेशन रोड के होटल में चल रहा था 'गंदा धंधा', आपत्तिजनक सामान बरामद व कई को लिया गया हिरासत में

error: Content is protected !!