Breaking News

नशा मुक्त भारत ने पौधा लगाकर दिया धरती को हराभरा करने का संदेश

लाइव खगड़िया : जिले के मानसी प्रखंड के राजाजान गांव में शुक्रवार को नशा मुक्त भारत के बैनर तले फल का पौधा लगाया गया.इस क्रम में नशा मुक्त भारत के संस्थापक प्रेम कुमार यशवंत के नेतृत्व में स्थानीय निवासी दीप नारायण यादव के जमीन पर पौधारोपण किया गया.IMG 20180720 WA0010वहीं लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जिनके पास अपनी जमीन है वे पेड़ अवश्य लगाये और जिनके पास अपनी जमीन नहीं है वे पौधा खरीद कर दान करें.ताकि धरती को हरा-भरा बनाया जा सके.साथ ही उन्होंने कहा कि मानव को ऑक्सिजन के रूप में जीवन व पानी देने में पेड़ की अहम भूमिका होती है.पेड़ वायु प्रदूषण को कम करता है.पेड़ से विभिन्न प्रकार की औषधियां भी मिलती है.IMG 20180720 WA0009वहीं नशा मुक्त भारत के प्रधान सचिव अम्बुज कुमार पौद्दार ने कहा कि जितना पेड़ होगा हमारा पर्यावरण उतना ही शुद्ध रहेगा.आज लोगों को वायु प्रदूषण के कारण सांस या अन्य रोगों से पीड़ित होना पर रहा है.पेड़ का बारिश प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका होता है.जबकि नशा मुक्त भारत के जिला संजोजक जितेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि पेड़ की मिट्टी जड़ों को बांध कर रखती है.जिससे भूमि कटाव भी नहीं होता है.साथ ही पेड़ लोगों को फल और छाया प्रदान करता है.IMG 20180606 WA0003वहीं किसान दीप नारायण यादव ने कहा कि आज पेड़ लगाने से भावी पीढ़ी को भी ऐसा करने की की प्रेरणा मिलेगी.मौके पर रुपेश कुमार,राजा कूमार,मूकेश कुमार,अभिषेक कुमार,राहुल कूमार आदि मौजूद थे.IMG 20180618 WA0011

इसे भी पढें :NH-31 पर रफ्तार का तांडव,12 घंटे में दो दुर्घटनाएं,चार की मौत

Check Also

IMG 20260122 172948

एसटीएफ और मानसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद हथियार के साथ एक गिरफ्तार

एसटीएफ और मानसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद हथियार के साथ एक गिरफ्तार

error: Content is protected !!