Breaking News

NH-31 पर रफ्तार का तांडव,12 घंटे में दो दुर्घटनाएं,चार की मौत

लाइव खगड़िया : जिले से गुजरने वाली राष्ट्रीय राज मार्ग की सपाट सड़कों पर वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार तांडव मचा रही है.इस मार्ग पर महज 12 घंटे के अंदर दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो चुकी है.वहीं दो के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है.IMG 20180606 WA0003जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर पसराहा व देवठा बजरंगवली मंदिर के बीच राकेश लाइन होटल के पास गुरूवार की देर रात हुए एक सड़क हादसे में तीन वाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.बताया जाता है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर बैठकर मड़ैया से भागलपुर जिले के नारायणपुर जा रहे थे.इसी दौरान विपरित दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार की ट्रक ने एनएच 31 पर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.मृतकों की पहचान जिले के मड़ैया ओ.पी. क्षेत्र के मड़ैया बाजार के मोहम्मद मोहसिन के 26 वर्षीय पुत्र एजाजुल,मोहम्मद सुलेमान का 35 वर्षीय पुत्र अजमेर एवं मोहम्मद अजमद का 26 वर्षीय पुत्र मोहम्मद कौशल के रूप में हुई है.घटना के उपरांत ट्रक चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा है.घटना की सूचना मिलते ही पसराहा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया गया.IMG 20180718 WA0002दूसरी तरफ शुक्रवार की सुबह पसराहा थाना क्षेत्र के ही एनएच 31 पर ही एक दूसरी सड़क दुर्घटना की खबर है.बताया जाता है कि एक प्रेस वाहन व ट्रक के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है.जबकि हादसे में दो अन्य व्यक्तियों के गंभीर रूप सेे घायल होने की सूचना है.जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.IMG 20180618 WA0011इसे भी पढें : …और गाजे-बाजे के साथ निकली बकड़े की अंतिम यात्रा,शाही दाह संस्कार

Check Also

IMG 20260116 224421

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई ‘जांच’?

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई 'जांच'?

error: Content is protected !!