Breaking News
IMG 20210113 WA0000

देवरी पंचायत के 12 वार्डों में जरूरतमंदों के बीच 675 कंबल वितरित




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के देवरी पंचायत में मंगलवार को लगातार पांचवें दिन नि:सहाय, दिव्यांग व विधवा महिलाओं के बीच रामेश्वर प्रसाद यादव मेमोरियल ट्रस्ट अररिया देवरी के सौजन्य से समाजसेवी कुंदन कुमार के द्वारा मुफ्त में कंबल का वितरण किया गया.बताया जाता है कि देवरी पंचायत के सभी 12 वार्डों में अबतक 675 कंबल का वितरण किया गया है.

20210107 20085420201230 164945

मौके पर ट्रस्ट के सदस्य डा सतेन्द्र यादव ने बताया कि मानव सेवा भाव से कंबल वितरण किया जा रहा है और मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. साथ ही उन्होंने कहा कि शरद ऋतु के बढ़ती ठंड में जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है और पंचायत के जरूरतमंदों की सेवा आगे भी जारी रहेगा.


मौके पर वार्ड सदस्य सिकेन यादव, वार्ड सदस्य अनोज यादव, वार्ड सदस्य हकीम यादव, सिकंदर यादव, सुखदेव यादव, वेदानन्द यादव, पाचू यादव, रुदल यादव, सिद्धयानंद यादव, अजय यादव, अमित कुमार, सौरभ कुमार, मनीष कुमार, कृष्ण देव कुमार, गुलशन कुमार, रवि यादव, मो समसेर, मो फारुख, राजा यादव, कन्हैया यादव, संजय यादव, प्रिंस यादव आदि मौजूद थे.

Check Also

IMG 20260325 150411

गैस किल्लत की अफवाहों पर एसडीओ ने लगाया विराम, कहा- पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

गैस किल्लत की अफवाहों पर एसडीओ ने लगाया विराम, कहा- पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

error: Content is protected !!