Breaking News
IMG 20200214 WA0020

जन अधिकार छात्र परिषद ने कैंडल मार्च निकाल शहीदों को दी श्रद्धांजलि



लाइव खगड़िया : जन अधिकार छात्र परिषद के द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के प्रथम बरसी पर शुक्रवार को कोशी महाविद्यालय के गेट से कैंडल मार्च निकला गया. जो समाहरणालय रोड, ओवरब्रिज होते हुए राजेंद्र चौक पहुंच कर एक नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया. इस दौरान ‘शहीद जवान अमर रहे’, ‘भारत माता के वीर सपूत अमर रहे’, ‘भारत माता की जय’, ‘जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक अमर शहीद तेरा नाम रहेगा’ जैसे नारे गुंजता रहा.

20200210 152622

राजेंद्र चौक पर आयोजित सभा में पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप जलाया गया. इस अवसर पर जन अधिकार छात्र परिषद जिला अध्यक्ष रोशन कुमार, छात्र नेता राजा कुमार, नंदन कुमार, मिथिलेश कुमार, नीरज कुमार आदि ने संबोधित किया.

मौके पर जाप छात्र परिषद के नेता राजा कुमार, नंदन कुमार, मिथिलेश कुमार, नीरज यादव, सतीश कुमार, प्रिंस कुमार, मुकुल कुमार, राजू कुमार, गुलशन कुमार, मोहम्मद आदिल, प्रिंस कुमार आदि मौजूद थे.


Check Also

1776397923865

शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता ने नदी में कूदकर दी जान

शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता ने नदी में कूदकर दी जान

error: Content is protected !!