Breaking News

ओवरलोडिंग व जिलाध्यक्ष को धमकी मामले में एसोसिएशन के तेवर गरम




लाइव खगड़िया : जिला ट्रक ओनर एसोसिएशन की बैठक रविवार को बलुआही स्थित होटल शकुंतला इंटरनेशनल में आयोजित किया गया.जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शिवराज यादव एवं संचालन कार्यकारिणी सदस्य रजनीश कुमार के द्वारा किया गया.

PhotoText 4

मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन और जिला परिवहन विभाग यदि एक सप्ताह के अंदर ओवरलोडिंग बंद करने की दिशा में कोई पहल नहीं करती है तो संघ के सदस्य सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी.



जबकि जिला अध्यक्ष को फोन पर मिली धमकी मामले में भी आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा गया कि जिला पुलिस चुप्पी साधे बैठी है.यदि सप्ताह भर के अंदर धमकी देने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं होती है तो संघ अगले सप्ताह आंदोलन करेगी.

IMG 20181216 WA0004

इस अवसर पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि ओवरलोडिंग रोकने के लिए जिला प्रशासन चेक पोस्ट केंद्र स्थापित करें.साथ ही उन्होंने संघ की मांगों को जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से नहीं लिये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब संघ इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और सप्ताह भर के बाद आर-पार की लड़ाई होगी.

1544720833434

बैठक में सचिव रूपेश चौरसिया,उपाध्यक्ष चंदन सिंह,कोषाध्यक्ष अरुण कुमार यादव, उप सचिव लालू यादव,कार्यकारिणी सदस्य मुन्ना चौरसिया,साधु यादव, मधुकर कुमार सिंह,सकलदेव यादव,मनोज यादव,चंद्रदेव चौरसिया,फूलों महतो,सुधीर महतो,अमरेश कुमार,रजनीश कुमार सिंह,धर्मवीर कुमार आदि उपस्थित थे.



Check Also

IMG 20260127 WA0019

पारदर्शिता और विकास हमारी प्राथमिकता : नगर सभापति

पारदर्शिता और विकास हमारी प्राथमिकता : नगर सभापति

error: Content is protected !!