Breaking News
IMG 20260211 192912
Oplus_16908288

एक्शन मोड में एसपी, परबत्ता और अलौली थानों को मिले नए ‘कप्तान’

लाइव खगड़िया : जिला पुलिस प्रशासन में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के द्वारा दो थानों में नए थानाध्यक्षों की पदस्थापना की गई है। बुधवार को जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रिक्त पदों को भरने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

प्रमुख स्थानांतरण और पदस्थापना:

​इस आदेश के तहत निम्नलिखित अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है:

  • प्रमोद कुमार: अलौली थानाध्यक्ष के पद से स्थानांतरित कर अब इन्हें परबत्ता थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
  • कृष्ण कुमार: खगड़िया पुलिस कार्यालय के प्रभारी विधि शाखा में तैनात कृष्ण कुमार को अब अलौली थाना के थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया गया है।
Shop Now

24 घंटे में कार्यभार संभालने का निर्देश

प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि दोनों नवनियुक्त थानाध्यक्ष 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थान पर योगदान (Join) सुनिश्चित करेंगे। पदभार ग्रहण करने के पश्चात इसकी सूचना अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को देना अनिवार्य किया गया है।

Check Also

IMG 20260206 WA0000

पुलिस का ‘एक्शन’ मोड : बैंक से पैसे निकाल कर जा रहे व्यवसायी से लूट मामले में गैंग के घर घुसी पुलिस, नगदी बरामद

पुलिस का 'एक्शन' मोड : बैंक से पैसे निकाल कर जा रहे व्यवसायी से लूट मामले में गैंग के घर घुसी पुलिस, नगदी बरामद

error: Content is protected !!