Breaking News
IMG 20250602 WA0004

मूंछ की देखभाल के लिए विभाग की तरफ से इन्हें मिला था विशेष राशि

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के कबेला गांव निवासी नरेश हजारी की लंबी मूंछ चर्चाओं में है. वे 70 साल के हैं और इस वक्त उनकी मूंछ 14 इंच लंबी है. कहा तो यहां तक जा रहा है कि पहले उनकी मूंछ 42 इंच तक की हुआ करता था और उस वक्त उनकी मूंछ देश में दूसरी सबसे लंबी मूंछें हुआ करती थी.

नरेश हजारी को 1978 में सीआईएसएफ में नौकरी मिली और नौकरी मिलने से पहले ही उन्होंने मूंछ रखना शुरू कर दिया था. सीआरपीएफ में सेवा के दौरान उनकी मूंछ 42 इंच तक पहुंच गई थी और उनका दावा है कि उस समय देश में उनकी मूंछ दूसरी सबसे लंबी थी. सीआईएसएफ में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें कई बार विभाग की तरफ से सम्मान भी मिला और विभाग ने उनकी मूंछ की देखभाल के लिए विशेष राशि भी दिया था.

नरेश हजारी बताते हैं कि विभाग की ओर से उन्हें पहलवानी में भी मौका दिया गया और वे विदेश जाकर कई पहलवानों को चित भी कर चुके हैं. इस बीच 1985 में उनके पिता का देहांत हो गया और उन्हें अपनी मूंछ काटनी पड़ी. लेकिन उसके बाद उन्होंने फिर से मूंछ बढ़ानी शुरू कर दी. वर्ष 2015 में वे सीआईएसएफ से सेवानिवृत्त हुए और बाद में भी उन्होंने अपनी मूंछ को संजोए रखा. नरेश हजारी ने बताया है कि सीआईएसएफ में नौकरी मिलने से पहले उन्होंने मुक्ति सेवा में भी योगदान दिया था. उनका मानना है कि मूंछ मर्द की शान होती है और यह ही वजह है कि उन्होंने इसे कभी पूरी तरह नहीं हटाया. अब भी गांव में उनकी मूंछ लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

Check Also

IMG 20250118 WA0006

बछिया के जन्मदिन पर जमकर चला समोसा व रसगुल्ला, आयोजन चर्चाओं में

बछिया के जन्मदिन पर जमकर चला समोसा व रसगुल्ला, आयोजन चर्चाओं में

error: Content is protected !!