Breaking News
IMG 20250517 WA0010

विभिन्न मांगों को लेकर AISF के द्वारा प्रदर्शन

लाइव खगडिया (मुकेश कुमार मिश्र) : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन अंचल परिषद परबत्ता के बैनर तले परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ते अपराध तथा सामाजिक कार्यकर्ता व छात्र नेता अजय रविदास पर फर्जी मुकदमा दायर करने सहित परबत्ता में पदस्थापित SI मनोज कुमार राम द्वारा प्रताड़ित किए जाने एवं बाबूलाल यादव के हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार किए जान जैसे मुद्दों को लेकर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारी रहीमपुर मोड़ से जुलूश के शक्ल में ् नारे लगाते हुए परबत्ता थाना के समीप पहुंचकर SI मनोज कुमार राम का पुतला दहन किया. जिसके बाद प्रतिरोध सभा आयोजित की गई.

सभा की अध्यक्षता राज्य उपाध्यक्ष सबीना खातून ने की. वहीं संबोधित करते हुए राज्य सहसचिव सुशील उमाराज ने कहा कि परबत्ता थाना क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है. जिसे रोकने में परबत्ता पुलिस प्रशासन नाकाम रही है. जिसका उदाहरण किसान परिवार से आने वाले साठ वर्षीय बाबूलाल यादव की हत्या है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि परबत्ता थाना निर्दोष को फंसाकर पैसा उगाही का अड्डा बना हुआ है.

सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव प्रशांत सुमन ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता व छात्र नेता अजय रविदास को प्रशासन द्वारा किसी महिला से फर्जी मुकदमा दर्ज करवाकर पूछ ताछ के नाम पर थाना बुलाकर उनसे 20 हजार रुपया मुकदमा सुलह कराने के नाम पर मांगा जाता है. जिसका विरोध करने पर उन्हें कॉलर पकड़कर मारपीट कर थाने पर वायरलेस रूम में बंद कर दिया जाता है. ऐसे में मांग है कि दोषी SI मनोज राम को अविलंब बर्खास्त किया जाए और फर्जी मुकदमा वापस कराई जाए.

जुलूस का नेतृत्व जिला सह सचिव चार्ली आर्या ने किया. मौके पर छात्र नेता व समाजिक कार्यकर्ता अजय रविदास, कुन्दन, मुकुंद, अभिनव, कृष्णा, मनीष, कृष्णा, नयन सहित कई दर्जन छात्र मौजूद थे.

Check Also

IMG 20260301 WA0023

हुड़दंगियों सावधान! परबत्ता में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सड़कों पर निकलीं SDPO साक्षी कुमारी

हुड़दंगियों सावधान! परबत्ता में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सड़कों पर निकलीं SDPO साक्षी कुमारी

error: Content is protected !!