Breaking News
Poster 2026 03 01 094244

विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, हथियार व कारतूस बरामद एवं तीन की गिरफ्तारी

लाइव खगड़िया : पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देशानुसार जिले में हथियार तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन छापेमारी अभियान में पुलिस ने तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन अभियुक्तों को दबोचा है।

चौथम : 14 मामलों में वांछित अपराधी गिरफ्तार

चौथम थाना पुलिस, DIU टीम और STF (SOG-3) की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोनवर्षा ग्राम से कुख्यात अपराधी घोघल यादव को गिरफ्तार किया।

  • बरामदगी: 01 देशी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस, 01 मोबाइल और 01 मोटरसाइकिल।
  • अपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार, घोघल यादव पर हत्या, आर्म्स एक्ट, दंगा और रंगदारी जैसे करीब 14 गंभीर मामले दर्ज हैं।
Shop Now

मोरकाही : 70 वर्षीय बुजुर्ग तस्कर कट्टे के साथ धराया

मोरकाही पुलिस ने खटहा स्थित शिव मंदिर के पास छापेमारी कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान दोरिक सदा (उम्र 70 वर्ष) के रूप में हुई है।

  • बरामदगी: 01 देशी कट्टा, 05 जिंदा कारतूस और एक रेडमी मोबाइल।

अमौसी (मोरकाही) : बाहियार में छिपाकर रखे थे हथियार

अमौसी थाना पुलिस ने ग्राम सुखासन बाहियार स्थित एक झोपड़ी में छापेमारी कर पवन यादव (उम्र 55 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

  • बरामदगी: 02 देशी कट्टा, 04 जिंदा कारतूस और एक नीले रंग का विंडोलिया।

पुलिस टीम

संबंधित थाना क्षेत्रों में छापेमारी में चौथम थानाध्यक्ष, मोरकाही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर, अमौसी थानाध्यक्ष मनीष कुमार और सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने संबंधित थानों में आर्म्स एक्ट के तहत नए मामले दर्ज कर अपराधियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Check Also

IMG 20260604 233458

तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

error: Content is protected !!