Breaking News
IMG 20240117 WA0008

राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भाजपा द्वारा मंदिरों के आसपास चलाया जा रहा विशेष स्वच्छता अभियान

लाइव खगड़िया‌ : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा राम मंदिर में राम लला प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व जिले‌ में 14 से 22 जनवरी तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत मंदिर एवं पूजा स्थल के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह एमएलसी प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने बताया कि इस क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघन भगत की अध्यक्षता में शहर के हृदय स्थलीय पंचमुखी बजरंगबली मंदिर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया.

वहीं भारतीय जनता पार्टी के खगड़िया लोकसभा संयोजक रवीश चंद्र सिन्हा ने 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य राम मंदिर में प्रभु राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा एवं राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर अपने-अपने घरों में श्री राम ज्योति जलाने एवं दीपावली मनाने का आह्वान किया. जबकि जिलाध्यक्ष शत्रुघन भगत ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के समय सभी मठ, मंदिर, पूजा स्थल पर पार्टी के कार्यकर्ता व नेता लोगों के साथ लाइव प्रसारण देखें. वहीं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन भी होगा. जिसे देखने के लिए सरल ऐप‌ व‌ नमो ऐप भी डाउनलोड किया जा सकता है.

इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह एमएलसी प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर जिले के विभिन्न मंडलों में मंडल अध्यक्ष के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सनातन धर्म में सभी हिंदू भाई-बहन अपने-अपने घरों एवं आसपास के मंदिरों की सफाई कर पूजा पाठ करेंगे. मौके पर जिला मंत्री प्रमोद शाह, नगर अध्यक्ष अक्षय सूरी, जिला स्वच्छता अभियान के संयोजक राजेश सहनी, नगर प्रवक्ता बालकृष्ण कुमार आदि उपस्थित थे.

Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!