Breaking News
1683201801929

खगड़िया के संजीव को दिल दे बैठीं जर्मनी की डेनिस, पढ़ें एक दिलचस्प लव स्टोरी

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : प्यार सरहादों का मोहताज नहीं होता और प्यार को पाने के लिए लोग सात समंदर भी पार कर जाते हैं. कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जर्मनी की एक युवती को खगड़िया के एक युवक से प्यार हो गया और शादी करने के लिए वे सरहद पार कर भारत पहुंच आई. फिर दोनों ने बड़े ही धूमधाम से भारतीय परंपार के अनुसार शादी रचाई. बुधवार को संपन्न यह अनोखी शादी चर्चाओं में है.

दरअसल जिले के परबत्ता प्रखंड के कन्हैयाचक निवासी स्व कुंज बिहारी चौधरी व चांदमणी देवी के पुत्र संजीव चौधरी जर्मनी में मेकेनिकल इंजीनियर हैं. वहीं उनकी मुलाकात डेनिस हौलेंड से होती है. डेनिस हौलेंड भी वहीं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं. जर्मनी में ही संजीव की डेनिस से दोस्ती होती है और फिर यह दोस्ती कब प्यार में बदल जाता है, दोनों को पता ही नहीं चलता है. इस बीच इन दोनों का प्यार परवान चढ़ता है और फिर दोनों एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेने का निश्चय कर लेते है.

आखिरकार जर्मनी का प्यार भारत की जमीं पर पहुंच अंजाम तक पहुंच जाता है. युगल जोड़ी जर्मनी से इंडिया तक का सफर तय करते हैं और बीती रात दोनों झारखंड के मधुपुर में परिणय सूत्र में बंध जाते हैं. वहीं हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी संपन्न होती है. इस शादी समारोह में वर-वधु के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे. जबकि लोगों के आकर्षण का केन्द्र विदेशी दुल्हनियां बनी रही.

Check Also

Poster 2026 03 01 033543

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का ‘आज’ का साथ बरकरार

अब रेडियो पर नहीं सुनाई देगी प्रभात सुमन की आवाज, तीन दशकों का 'आज' का साथ बरकरार

error: Content is protected !!