Breaking News
IMG 20230330 WA0251

वेब पत्रकारिता को नया आयाम देने की कोशिश, राज्यपाल से मिला WJAI का शिष्टमंडल

लाइव खगड़िया : वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल के नेतृत्व में डब्ल्यूजेएआई का एक शिष्टमंडल ने गुरूवार को बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर महामहिम को अंगवस्त्रम, मिमेंटो और संस्था का चार्टर भेंट कर संगठन के क्रियाकलापों की जानकारी दी. साथ ही शिष्टमंडल ने महामहिम को संगठन की स्व नियामक इकाई (WJSA) के कार्यों से भी अवगत कराया.

बताया जाता है कि यह मुलाकात वेब पत्रकारिता के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी. गौरतलब है कि डब्ल्यू जे एस ए को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार ने स्व नियामक संस्था के तौर पर मान्यता दी है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने राज्यपाल को संगठन की रूपरेखा व इसकी महत्ता के बारे में बताया. वहीं प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण बागी ने राज्यपाल को संगठन के उद्देश्यों से अवगत कराया. शिष्टमंडल ने राज्यपाल को बताया कि वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का महत्त्वपूर्ण उद्देश्य वेब पत्रकारिता में पत्रकारिता की शुचिता का कठोरता से अनुपालन करा कर इसे राष्ट्र और समाज हित में जिम्मेदार बनाना है. जबकि आनंद कौशल ने राज्यपाल को स्व नियामक बॉडी, बेव जर्नलिस्ट्स स्टैंडर्ड अथॉरिटी- डब्ल्यूजेएसए (Web Journalists’ Standard Authority – WJSA) के बारे में बताया. वहीं राज्यपाल ने इसकी प्रशंसा करते हुए संगठन की स्व नियामक बॉडी पर कहा कि निश्चित रूप से यह एक अच्छा कदम है, जो वेब पोर्टलों को बेहतर भविष्य की ओर ले जाएगा. साथ ही राज्यपाल ने कहा कि अपने लिए खुद सीमा-रेखा बनाना बड़ी बात है.

मौके पर राष्ट्रीय सचिव निखिल के डी वर्मा ने राज्यपाल को बताया कि वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया देश भर के पत्रकारिता में प्रशिक्षित, हुनरमंद व अनुभवी वेब जर्नलिस्टों का राष्ट्रीय निबंधित संगठन है और संगठन के पोर्टल सदस्य हर माह भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय के निर्देशानुसार मासिक शिकायत अपने न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित करता है. वहीं संयुक्त राष्ट्रीय सचिव मधुप मणि ने जानकारी दी कि संगठन की स्व नियामक बॉडी, बेव जर्नलिस्ट्स स्टैंडर्ड अथॉरिटी भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय से निबंधित है. जबकि संयुक्त राष्ट्रीय सचिव डॉ लीना ने महामहिम को बताया कि संगठन जल्द ही कुछ बड़े कार्यक्रम करेगा. जिसमें महामहिम की उपस्थिति अपेक्षित होगी. इस पर राज्यपाल ने अपनी सहमति दे दी.

शिष्टाचार मण्डल में बिहार प्रदेश इकाई के अध्यक्ष प्रवीण बागी, राष्ट्रीय सचिव निखिल केडी वर्मा, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सह कार्यालय प्रभारी डॉ. लीना और राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मधूप मणि पिक्कू शामिल रहे. शिष्टाचार मुलाकात के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल ने कहा कि महामहिम ने बड़ी आत्मीयता और धैर्य के साथ संस्था के उद्देश्यों, कार्यों, इसके स्वनियमन, स्व नियामक इकाई WJSA के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली और संगठन के सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. जबकि महामहिम ने संगठन के वेब पत्रकारिता की शुचिता और सशक्तिकरण के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल ने बताया है कि महामहिम ने संगठन के अगले कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति की स्वीकृति प्रदान की है और बहुत जल्द संगठन केंद्रीय मंत्री (सूचना प्रसारण) और बिहार के जनसंपर्क और सूचना मंत्रालय के मंत्री से मुलाकात कर वेब पत्रकारिता के सशक्तिकरण के लिए अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेगी.

इधर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित रंजन ने इस शिष्टाचार मुलाकात को वेब पत्रकारिता के सशक्तिकरण की दिशा में मील का एक पत्थर करार दिया. जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रजनीशकांत, माधो सिंह, हर्षवर्धन द्विवेदी, आशीष शर्मा ऋषि, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश अश्क़ सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी इस पहल की सराहना की है. यह जानकारी संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता निखिल के डी वर्मा ने दी है.

Check Also

Poster 2026 01 30 115007

बिहार में बर्ड फ्लू के कहर से हजारों कौओं की मौत, H5N1 वायरस की पुष्टि

बिहार में बर्ड फ्लू के कहर से हजारों कौओं की मौत, H5N1 वायरस की पुष्टि

error: Content is protected !!