Breaking News
IMG 20221011 WA0251

एनएच 107 पर ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के चौथम थाना क्षेत्र के एनएच 107 पर जयप्रभा नगर के समीप सोनवर्षा घाट की ओर से तेज गति से आ रही एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में ऑटो सवार सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों को पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि मोहन सिंह के द्वारा इलाज के लिए चौथम सीएचसी लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

घायलों में सोनवर्षा राज के पचाडी निवासी आनंदी कामत के पुत्र विनोद कामत, मो अंसीर के पुत्र मो मस्तान, मंगल राम के पुत्र प्रमोद राम, श्यामसुंदर मुखिया के पिता धर्मेंद्र कुमार, मो हुसैन के पुत्र मो कयाम व राजीव कुमार एवं गोदरामा पामा निवासी मुसहरु राम के पुत्र प्रमोद राम शामिल हैं.

मिली जानकारी अनुसार ऑटो में सवार सभी लोग खगड़िया स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे. इसी दौरान पटेल नगर के समीप ऑटो पर से एक यात्री नीचे गिर गया. जिसके बाद ऑटो यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई और टेम्पू चालक वाहन को तेज चलाते हुए भगाने लगा. लेकिन ऑटो अनियंत्रित होकर जयप्रभा नगर के समीप एनएच 107 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में सात लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. मामले पर चौथम के थानाध्यक्ष ने बताया है कि दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है.

Check Also

IMG 20250721 WA0009

चार बच्चे लापता, डूबने की आशंका से गांव में मचा है कोहराम

चार बच्चे लापता, डूबने की आशंका से गांव में मचा है कोहराम

error: Content is protected !!