Breaking News
IMG 20220923 WA0184

अलग – अलग घटनाओं में दो की मौत

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले में अलग अलग घटनाओं में शुक्रवार को दो की मौत हो गई है. अलौली थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. जबकि गोगरी थाना क्षेत्र के शिरनिया गांव में ई रिक्शा पलटने से 6 वर्षीय एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई है.

मिली जानकारी के अनुसार अलौली थाना क्षेत्र के रौन पंचायत के वार्ड 12 निवासी जयनारायण यादव का पुत्र 40 वर्षीय अजय यादव कपड़े में आयरन करने के दौरान करंट की चपेट में आ गए और उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अलौली सीएचसी में भर्ती किया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और मृतक की पत्नी सुधा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और मामले की छानबीन की जा रही है.

उधर गोगरी थाना क्षेत्र के शिरनिया गांव के समीप मुख्य सड़क पर ई-रिक्शा के पलटने से सड़क किनारे खेल रही छह वर्षीया एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना के बाद स्थानीय लोगो ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. मृतका श्री शिरनिया हरिजन टोला निवासी मनोज दास की पुत्री रिया कुमारी बताईं जा रहीं हैं. मामले पर गोगरी के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया है कि पुलिस ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लिया गया है.

Check Also

IMG 20260211 192912

एक्शन मोड में एसपी, परबत्ता और अलौली थानों को मिले नए ‘कप्तान’

एक्शन मोड में एसपी, परबत्ता और अलौली थानों को मिले नए 'कप्तान'

error: Content is protected !!