Breaking News
JPEG 20220817 202520 7470893309628980418

दुल्हन बन लड़का पहुंचा युवक के घर तो देखने उमड़ी भीड़, समलैंगिक विवाह की चर्चाएं

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के बलहा पंचायत के झमटा गांव के एक युवक द्वारा समलैंगिक विवाह रचा लेने की चर्चाएं है. चर्चाएं है कि उन्होंने बेगूसराय के बखरी के बुधौरा गांव के युवक के साथ भागकर मंदिर में शादी रचा ली है. इधर कथित शादी के बाद गांव पहुंचते ही इस जोड़े को देखने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

मिली जानकारी के दोनों युवक पेशे से लौंडा डांसर हैं और दोनों कार्यक्रम में साथ-साथ काम किया करते थे. इस क्रम में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और फिर दोनों ने शादी कर ली. कथित समलैंगिक शादी में जिले का युवक दुल्हा बना. बताया जाता है कि वो पहले से ही शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है. इस बीच जैसे ही वो साड़ी पहने व सिंदूर लगाये बखरी के युवक के साथ अपने घर पहुंचा, वैसे ही यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई. जिसके बाद समलैंगिक जोड़े को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. कुछ ग्रामीण की बातों पर एतबार करें तो दोनों युवक ने 10 दिन पूर्व घर से भागकर पूर्णिया के एक मंदिर में शादी रचा लिया है.

हलांकि समलैंगिक शादी की चर्चाओं के बाद दोनों के परिजनों ने एक-दूसरे को अलग कर दिया. कथित दुल्हन बनीं बखरी के युवक को उनके परिजन घर लेकर चले गए हैं. इधर कथित दुल्हा के परिजन समलैंगिक शादी की खबरों को अफवाह बताते हुए कहा है कि दोनों युवक समारोह में डांस करने का काम करते हैं. ऐसे में बखरी का युवक जैसे ही साड़ी के लिवास में उनके घर पहुंचा, वैसे ही शादी की अफवाह उड़ गई. साथ ही बताया गया कि ऐसा कोई मामला नहीं था और दोनों को अलग कर दिया गया है.

Check Also

Poster 2026 03 19 094445

शस्त्र अधिनियम के दोषी अभियुक्त को 3 साल के कठोर कारावास की सजा

शस्त्र अधिनियम के दोषी अभियुक्त को 3 साल के कठोर कारावास की सजा

error: Content is protected !!