Breaking News
IMG 20220618 WA0269

ठनका गिरने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के चौथम थाना क्षेत्र के सहोरबा गांव में शनिवार को ठनका गिरने से मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. मृतका सहोरबा गांव निवासी घुघल चौधरी की पत्नी 35 वर्षीय सुधो देवी और उनकी बेटी 12 वर्षीय साबो कुमारी बताया जाता है. घटना में बेचन चौधरी की पुत्री मौसम कुमारी के घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव की कुछ महिला व लड़कियां सहोरबा गांव के बाहर बहियार में मूंग तोड़ने गई हुई थीं. इसी दौरान मौसम खराब हो गया और बारिश होने लगी. इसी बीच ठनका गिरने से मां और बेटी चपेट में आ गई.

घटना की खबर से गांव में कोहराम मच गया. साथ ही दोनों हघ शवों को खेत से उठाकर घर लाया गया. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मामले पर सीओ भरत भूषण सिंह ने बताया है कि ठनका से दो के मौत की सूचना है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा.

Check Also

1200 675 24052280 537 24052280 1745831273143

यूट्यूब और फेसबुक रील बनाने के चक्कर में खौफनाक वारदात, किशोर की हत्या मामले में दो नाबालिग गिरफ्तार

यूट्यूब और फेसबुक रील बनाने के चक्कर में खौफनाक वारदात, किशोर की हत्या मामले में दो नाबालिग गिरफ्तार

error: Content is protected !!