मुख्य सामग्री पर जाएं
बेलदौर

यूट्यूब और फेसबुक रील बनाने के चक्कर में खौफनाक वारदात, किशोर की हत्या मामले में दो नाबालिग गिरफ्तार

1200 675 24052280 537 24052280 1745831273143

लाइव खगड़िया : जिले के बेलदौर थाना पुलिस ने 13 वर्षीय किशोर की हत्या की गुत्थी को महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने दो विधि-विरुद्ध बालकों (नाबालिगों) को निरुद्ध किया है और हत्या में प्रयुक्त “धारदार चाकू” सहित अन्य सामान बरामद कर लिया है।

लापता होने से शुरू हुई थी जांच

​घटना की शुरुआत 20 मार्च 2026 को हुई, जब बेलदौर थाना को सूचना मिली कि 13 साल का एक बच्चा 19 मार्च की शाम से लापता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ‘भारतीय न्याय संहिता 2023’ की धारा 137(2) के तहत कांड संख्या 90/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

Click Here & Shop Now

रील बनाने का झांसा देकर की गई हत्या

पुलिस अनुसंधान और तकनीकी जांच में यह चौकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक और उसके दो मित्र अक्सर यूट्यूब (YouTube) और फेसबुक शॉर्ट्स (Facebook Shorts) देखा करते थे और उनसे प्रभावित होकर खुद भी वीडियो बनाते थे।

​पुलिस के अनुसार, घटनाक्रम कुछ इस प्रकार रहा:

  • प्लानिंग: आरोपी मित्रों के मन में मृतक के प्रति पहले से ही बदले की भावना थी।
  • झांसा: 19 मार्च को आरोपियों ने रील (वीडियो) बनाने का झांसा देकर मक्के के खेत में मृतक के हाथ बांध दिए।
  • वारदात: जब मृतक ने वहां से भागने का प्रयास किया, तो एक आरोपी ने उसके गर्दन पर पैर रखकर चाकू से पेट पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने निम्नलिखित सामान बरामद किया है:

  • हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू।
  • मृतक की चांदी की चकती।
  • मृतक के हाथ का कड़ा।

साक्ष्य संकलन के लिए FSL टीम की मदद ली गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टीम में पुलिस निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष अजीत सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

शेयर
error: Content is protected !!