Breaking News
IMG 20220404 WA0225

दो बाइक के बीच टक्कर, दो की मौत व तीन घायल

लाइव खगडिया (मुकेश कुमार मिश्र) : दो बाइक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में सोमवर को बाइक सवार दो की मौत हो गई है. साथ ही हादसे में तीन घायल बताए जा रहे हैं. घटना जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलवा बोबील पीडब्ल्यूडी पथ के सड़कपुर गांव के समीप का है. मृतक की पहचान सड़कपुर गांव निवासी पृथ्वी शर्मा का पुत्र 16 वर्षीय सोनू कुमार एवं बेलदौर गांव निवासी जितेंद्र शर्मा का पुत्र 15 वर्षीय अभिजीत कुमार के रूप में हुई है. घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बेलदौर गांव निवासी राजेश शर्मा का पुत्र प्रियेश कुमार, जितेंद्र शर्मा का पुत्र अभिजीत कुमार बाइक से पुरानी जीरोमाइल की ओर जा रहे थे. जबकि सड़कपुर गांव निवासी सदानंद तांती का पुत्र गौरी कुमार, स्वर्गीय सूर्यनारायण तांती का पुत्र रोहित तांती एवं पृथ्वी शर्मा का पुत्र सोनू कुमार बेलदौर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान पनसलवा बोबील पीडब्ल्यूडी पथ के सड़कपुर गांव के समीप के बगीचा के पास दोनों मोटरसाइकिल में आमने-सामने भिड़ंत हो गई. घटना में दोनों बाइक पर बैठे सभी पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जिन्हें आनन-फानन में राहगीरों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर लाया गया. जहां से बेलदौर पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने सोनू कुमार, अभिजीत कुमार एवं प्रियेश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन सोनू कुमार की मौत रास्ते में ही हो गई. जबकि अभिजीत कुमार ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया. उधर प्रियेश कुमार अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं.

Check Also

1200 675 24052280 537 24052280 1745831273143

यूट्यूब और फेसबुक रील बनाने के चक्कर में खौफनाक वारदात, किशोर की हत्या मामले में दो नाबालिग गिरफ्तार

यूट्यूब और फेसबुक रील बनाने के चक्कर में खौफनाक वारदात, किशोर की हत्या मामले में दो नाबालिग गिरफ्तार

error: Content is protected !!