मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

तेज रफ्तार की वाहन ने बच्ची को लिया चपेट में, मौत

IMG 20210912 WA0196

 

IMG 20210829 225712 733

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : अगुवानी-महेशखूंट मुख्य सड़क पर डुमरिया बुजुर्ग के गांव के पास रविवार की शाम को हाइड्रा वाहन की चपेट में आने से गुलशन ठाकुर की 9 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी की मौत हो गई. जबकि बच्ची की माता सुनीता देवी को जख्मी हालत में इलाज के लिये परबत्ता अस्पताल मे भर्ती कराया गया है. घटना से परिजनों में बच्ची की मौत के बाद से कोहराम मच गया है.

IMG 20210812 WA0006

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और हाइड्रा एवं उसके चालक को अपने कब्जे में ले लेकर कंपनी एवं प्रशासन से तुरंत मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए. मामले की सूचना पर परबत्ता के थाना अध्यक्ष संजय कुमार विश्वास दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से अवरोध को हटाने की कोशिश में लग गए. हालांकि ग्रामीण काफी गुस्से में थे और एसपी सिंगला के कंपनी के अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे. 

बता दें कि हाइड्रा एसपी सिंगला निर्माण कंपनी के अंतर्गत काम कर रहा था. घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी का कहना था कि पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार मुआवजा का भुगतान कर दिया जाएगा. लेकिन लोग कंपनी से पीड़ित परिवार को तुरंत मुआवजा देने की मांग पर अड़े थे. खबर लिखे जाने तक पुलिस लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी हुई थी.

IMG 20210812 WA0005

इधर मौके पर मौजूद जिप प्रत्याशी सुमिता देवी राय एवं संजय चौधरी सहित दर्जनों लोगों का आरोप था कि एसपी सिंगला कंपनी में कार्यरत अधिकतर गाड़ियां के ड्राइवर प्रशिक्षित नहीं है और सड़कों पर खतरनाक तरीके से भारी वाहनों को चलाते हैं. जिनमें से अधिकतर के पास वैध लाइसेंस भी नहीं है. लोगों का कहना था कि प्लांट से निर्माण स्थल तक दिन रात भारी वाहनों का परिचालन होता है. जबकि प्लांट से लेकर पुल तक अलग से सड़क चिन्हित है और उस तरफ आबादी भी नहीं है. ऐसे में जानबूझकर कंपनी के द्वारा मुख्य रूट का इस्तेमाल किया जाता है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!