Breaking News
IMG 20260506 WA0018

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, सात अपराधी गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद

लाइव खगड़िया : जिले में पुलिस को अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले की मोरकाही थाना पुलिस, DIU टीम (खगड़िया) और STF (SOG-03) पटना की संयुक्त कार्रवाई में एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का सफल उद्भेदन किया गया है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने सात शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि मोरकाही थाना अंतर्गत ग्राम कोदरा स्थित नीतीश कुमार के बासा पर अवैध हथियारों का निर्माण और तस्करी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर गठित संयुक्त टीम ने त्वरित छापेमारी कर मौके से अवैध गन फैक्ट्री का संचालन कर रहे सात लोगों को रंगे हाथों दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुंगेर और खगड़िया जिले के शातिर अपराधी शामिल हैं:
मो. औरंगजेब उर्फ अंगूर (34 वर्ष), मुंगेर
मो. सज्जाद (40 वर्ष), मुंगेर
मो. शमशाद (36 वर्ष), मुंगेर
मो. बाबर (34 वर्ष), मुंगेर
मो. शमीम (36 वर्ष), मुंगेर
मो. मनोवर आलम उर्फ मोनू (30 वर्ष), खगड़िया
नीतीश कुमार (19 वर्ष), खगड़िया (बासा का मालिक)

Big Discount On Amazon, Click Here

बरामद हथियारों और उपकरणों की सूची

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार और निर्माण सामग्री बरामद की है:
हथियार: 05 पिस्टल (मैगजीन सहित), 03 अर्धनिर्मित पिस्टल, 06 अतिरिक्त मैगजीन और 08 जिंदा कारतूस।
उपकरण: 01 हैंड ड्रिल मशीन, 04 हथौड़ी, 04 आरी ब्लेड, 10 बड़ी रेती, 06 गोल रेती, 40 छोटा स्कूप और 15 लोहे की छेनी।
अन्य: 04 मोबाइल फोन और 02 बाइक।

अपराधिक इतिहास और कानूनी कार्रवाई

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में से मो. औरंगजेब, मो. सज्जाद और मो. शमशाद का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। इनके विरुद्ध मुंगेर और बक्सर जिलों में पहले से ही हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के कई संगीन मामले दर्ज हैं। मामले में मोरकाही थाना में कांड संख्या- 77/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में मोरकाही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर, अमौसी थानाध्यक्ष मनीष कुमार, पु.अ.नि. इरफान खां, DIU टीम खगड़िया और STF (SOG-03) पटना के जवान शामिल थे।

Check Also

IMG 20260531 144552

सबलपुर हादसा: मोरकाही थाने के दो सब-इंस्पेक्टर और चौकीदार समेत 5 पुलिसकर्मी को किया गया लाइन हाजिर

सबलपुर हादसा: मोरकाही थाने के दो सब-इंस्पेक्टर और चौकीदार समेत 5 पुलिसकर्मी को किया गया लाइन हाजिर

error: Content is protected !!