Breaking News
IMG 20260507 WA0021

पुलिस ने किया अवैध ‘मिनी गन फैक्ट्री’ का खुलासा, मुंगेर के कारीगरों सहित 6 गिरफ्तार

लाइव खगड़िया : पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के चौथम थाना क्षेत्र में चल रहे एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किया है।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम गुलेरिया निवासी मो० अहमद के घर पर मुंगेर से कुछ लोग आकर अवैध हथियारों का निर्माण और उनकी तस्करी कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देशानुसार गठित टीम ने चिन्हित स्थान पर छापेमारी की, जहाँ हथियार बनाने की फैक्ट्री का खुलासा हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची

पुलिस ने मौके से 4 पुरुषों और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
मो० इब्राहिम (45 वर्ष): निवासी गुलेरिया, खगड़िया।
मो० सोहराव (40 वर्ष): निवासी बरधा, मुंगेर।
मो० फईम (40 वर्ष): निवासी बरधा, मुंगेर।
संजय लोहार उर्फ संजय शर्मा (35 वर्ष): निवासी पुरव सराय, मुंगेर।
नुजहत खातुन (35 वर्ष): पति मो० इब्राहिम, निवासी गुलेरिया।
नुसरत खातुन (30 वर्ष): पति मो० अहमद, निवासी गुलेरिया।

बताया जाता है कि इनमें से मो इब्राहिम और संजय लोहार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत पहले भी मामले दर्ज हैं।

Big Discount On Amazon, Click Here

बरामदगी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में अर्द्धनिर्मित हथियार और औजार बरामद किए हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
हथियार व पुर्जे: 21 अर्द्धनिर्मित बैरल, 21 अर्द्धनिर्मित मुट्ठी-बॉडी, 1 देशी कट्टा, 1 मैगजीन, 22 फायरिंग स्प्रिंग, 30 हैमर और 30 ट्रिगर।
कारतूस: 1 जिंदा गोली, 2 मिस फायर गोली और 3 खोखा।
निर्माण सामग्री: 23 रिपीट रड, 5 पीतल की छड़ें, 40 पत्ती, 16 प्रकार की रेती, 29 छोटी-बड़ी छेनी, 14 साइड क्लिप और 27 छोटे गिरमीट आदि।

पुलिस की कार्रवाई

इस मामले में चौथम थाना कांड सं0-143/26 दर्ज किया गया है, जिसमें आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।‌ छापेमारी दल का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक मुकुल रंजन और चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने किया। टीम में संटू कुमार, सोनू कुमार, प्रधान भारती और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Check Also

IMG 20260421 231944

मां की डांट से क्षुब्ध युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

मां की डांट से क्षुब्ध युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

error: Content is protected !!