Breaking News
IMG 20210901 210053

घर में घुस बदमाशों ने किया मारपीट, महिला को मारी गोली

IMG 20210812 WA0006

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के गोगरी प्रखंड सर्किल न0 1 के बसुआ गांव में मंगलवार देर रात बेखोफ बदमाशों ने घर में घुसकर सदस्यों के साथ मारपीट किया और फिर परिवार के एक महिला को गोली मार दी. गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गयी. बदमाशों ने महिला के पुत्र बमबम यादव के साथ मारपीट कर उसे लहूलुहान कर दिया.

घटना की सूचना पर पसराहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

IMG 20210812 WA0005

IMG 20210829 225712 733

घटना में घायल महिला के पुत्र को भी गंभीर चोटें आने की खबर है. बताया जाता है कि बदमाशों ने देर रात बसुआ के सत्तन यादव के घर पहुंच कर सत्तन यादव की पत्नी 33 वर्षीय शोभा देवी को गोली मार दी. पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि घायल महिला को इलाज के लिए बेगुसराय ले जाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में महिला के शरीर से गोली निकाल दिया गया है और उनकी हालत में सुधार है.

Check Also

Poster 2026 06 21 111159

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

error: Content is protected !!