Breaking News
IMG 20210328 224718 315

परबत्ता : देसी शराब भट्टी को पुलिस ने किया नष्ट, एक की गिरफ्तारी



लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया पंचायत के सलारपुर गांव में चल रहे एक देसी शराब भट्टी को पुलिस ने रविवार को नष्ट कर दिया है. साथ ही शराब के एक कारोबारी को गिरफ्तार भी किया गया है.

20210322 091541IMG 20210323 225505 694

परबत्ता के थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया है कि मद्यनिषेध अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई थी. सलारपुर गांव में देशी शराब की भट्टी को नष्ट करते हुए पुलिस ने अर्धनिर्मित 70 लीटर शराब को नष्ट कर दिया. मौके से पुलिस टीम ने बिनोद यादव को 15 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

Check Also

Poster 2026 03 06 034949

पूर्व विधायक डॉ. संजीव का सरकार पर बड़ा हमला : “जहाँ ‘सूरमा भोपाली’ पैदा हो रहे हों, वहाँ घुटन होना स्वाभाविक”

पूर्व विधायक डॉ. संजीव का सरकार पर बड़ा हमला : "जहाँ 'सूरमा भोपाली' पैदा हो रहे हों, वहाँ घुटन होना स्वाभाविक"

error: Content is protected !!