Breaking News
IMG 20210325 WA0000

चौथम : खुले आसमान के नीचे कटी अग्नि पीड़ितों की रात



लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के चौथम थाना क्षेत्र के शिशवा गांव में अगलगी की घटना के बाद अग्निपीड़ितों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है. घटना के दूसरे दिन गुरूवार को भी पीड़ितों की जिंदगी खुले आसमान के नीचे कटी.

20210322 091541

हालांकि घटना के बाद बुधवार की देर शाम मौके पर पहुंचकर सीओ भरत भूषण सिंह ने पीड़ित परिवारों के बीच पॉलीथिन सीट एवं खाद्यान सामग्रियों का वितरण किया था. साथ ही उन्होंने बताया था कि कुल 42 परिवारों का घर अगलगी में जलकर राख हो गया है और पीड़ित परिवारों को सरकार के तरफ से राहत मुहैया कराया जा रहा है.


इधर गुरुवार को जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मिथलेश यादव ने पीड़ित परिवारों के बीच वस्त्र का वितरण किया. मौके पर उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद की जा रही है.

IMG 20210323 225505 694

बता दें कि बीते बुधवार की दोपहर को शिशवा गांव में भीषण आग लग गई थी और जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक घर दर्जनों घर एवं उसमें रखा सभी सामान जलकर राख हो गया था. गुरुवार को पीड़ित परिवार पॉलीथिन सीट से अस्थाई घर बनाने के जुगाड़ में लगे हुए थे.

Check Also

IMG 20260311 131019

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी अपराधी जमुई से गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी अपराधी जमुई से गिरफ्तार

error: Content is protected !!