मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

सार्वजनिक स्थलों पर इस बार नहीं मनाई जा सकेगी होली, डीजे पर भी प्रतिबंध

IMG 20210325 223314 384



लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : होली एवं शब-ए-बारात को लेकर गुरूवार को जिला स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार सहित अपर समाहर्त्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, डीआरडीए के निदेशक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आदि उपस्थित थे. वहीं शांति समिति के सदस्यों ने होली व शब-ए-बारात पर्व दोनों समुदाय के लोगों के द्वारा भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनाने को लेकर आश्वस्त किया.

20210322 091541

मौके पर बताया गया कि पर्व को लेकर संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. साथ ही जिला, अनुमंडल व थाना स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है. वहीं जानकारी दी गई कि 1876 लोगों पर 107 की कार्रवाई की गई है तथा 1218 लोगों को नोटिस निर्गत किया गया है. साथ ही 1071 लोगों पर बॉड डाउन किया गया है.

बैठक के दौरान पदाधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों व शांति समिति के सदस्यों को बताया गया कि सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में कोरोना संक्रमण को लेकर सार्वजनिक स्थलों पर होली नहीं मनाया जाना है. साथ ही डीजे बजाने पर प्रतिबंध होने की भी जानकारी दी गई. वहीं बताया गया कि इस संदर्भ में डीजे मालिकों को अनुमंडल पदाधिकारी नोटिस निर्गत करेंगे.
IMG 20210323 225505 694
बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर व गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक,  जिले के सभी अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!