मुख्य सामग्री पर जाएं
खगड़िया

जिला नियोजनालय में जॉब कैंप का आयोजन, 14 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

FB IMG 1777430415840

लाइव खगड़िया : युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के तत्वावधान में जिला नियोजनालय द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी ‘मैनपावर ग्रुप सर्विस’ (Manpower Group Service) ने शिरकत की, जहाँ साक्षात्कार के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए।

पुणे और बैंगलोर जैसे शहरों में मिलेगा रोजगार

नियोजन कैंप में कंपनी के प्रतिनिधि गौतम रॉय एवं जयश्री पॉल ने उपस्थित अभ्यर्थियों को कंपनी के कार्य प्रोफाइल, वेतन, भत्ते और कार्यस्थल (पुणे एवं बैंगलोर) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रतिनिधियों ने युवाओं के करियर विकास और भविष्य की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

50% & 20% OFF On Amazon, Click Here

चयन की प्रक्रिया

कैंप में कुल 25 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। कंपनी द्वारा उपलब्ध 30 रिक्तियों के विरुद्ध कड़ी चयन प्रक्रिया और साक्षात्कार के बाद कुल 14 योग्य अभ्यर्थियों का मौके पर ही चयन किया गया। चयनित युवाओं ने इस अवसर पर खुशी जाहिर की है।

नियमित आयोजित होंगे जॉब कैंप

इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने बेरोजगार युवकों को करियर मार्गदर्शन देते हुए बताया कि जिला नियोजनालय प्रत्येक माह जॉब कैंप का आयोजन करता है। जिसमें बिहार के साथ-साथ अन्य राज्यों के निजी नियोजकों को भी आमंत्रित किया जाता है। कैंप की सूचना समाचार पत्रों, NCS मैसेजिंग और सोशल मीडिया के माध्यम से नियमित रूप से दी जाती है।

पुस्तकालय की सुविधा का उठाएं लाभ

कार्यालय कर्मियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जिला नियोजनालय में एक निःशुल्क पुस्तकालय संचालित है। जिले के अभ्यर्थी यहाँ आकर विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपलब्ध संसाधनों और सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

शेयर
error: Content is protected !!