मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

शॉट सर्किट से लगी आग में तीन दर्जन से अधिक घर जलकर खाक

IMG 20210324 WA0004



लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के चौथम थाना क्षेत्र के शिशवा टोला में बुधवार की दोपहर आग लगने से 40 घर से अधिक जलकर पूरी तरह राख हो गया. बाद में ग्रामीणों और दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. इस बीच 40 घर सहित घर में रखा अनाज, कपड़े, नगदी व जेबरात आदि जलकर पूरी तरह से खाक हो गया.

IMG 20210324 WA0003IMG 20210323 225505 694

अगलगी की घटना में एक बाइक और एक दर्जन साइकिल भी जल जाने की बातें कही जा रही है. साथ ही तीन बकरी के भी जल जाने की खबर है. आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. 


घटना के संबंध में स्थानीय जिला परिषद सदस्य मिथलेश यादव ने बताया है कि बुधवार की दोपहर बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई. ज्सके बाद देखते ही देखते दर्जनों घरों में आग की पलटें पकड़ ली. आग की लपटें काफी तेज थी. हालांकि इस दौरान ग्रामीणों द्वारा पम्पसेट आदि से आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया गया.

20210322 091541

उधर अगलगी की घटना की सूचना एसडीओ धर्मेंद्र कुमार को दी गई. जिसके बाद बाद सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर से फायर बिग्रेड की वाहन मौके पर पहुंची और घटना के दो घंटे बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया का सका. इधर घटना की सूचना पर राजस्व कर्मचारी तपेन्द्र गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और अग्नि पीड़ितों की सूची बनाने सहित घटना में क्षति का आंकलन में जुट गये हैं.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!