मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

खगड़िया : मंडल कारा में छापेमारी, कैदियों के बीच मचा हड़कंप

IMG 20210303 WA0001




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : राज्य पुलिस मुख्यालय के आदेश पर प्रदेश के विभिन्न जेलों की तलाशी ली गई. इस क्रम में जिले के मंडल कारा में भी पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार एवं प्रभारी जिलाधिकारी शत्रुंजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार की सुबह छापेमारी की गई. जेल में विभिन्न वार्डों की तलाशी से कैदियों के बीच हड़कंप मच गया. 


मिली जानकारी के अनुसार छापेमार के दौरान जेल से एक मोबाइल, चार्जर, बिजली का तार सहित कुछ अन्य सामग्री बरामद किया गया है.

IMG 20210303 WA0002

छापेमारी अभियान में जिले के कई थाने के थाना प्रभारी भी शामिल थे. पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया है कि पंचायत चुनाव को देखते हुए आगे भी जेल में छापेमारी अभियान जारी रहेगी.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!