Breaking News
IMG 20210121 WA0007

शेख सहाबूल अली बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : बिहार कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मिन्नतुल्लाह रहमानी ने संगठन का विस्तार करते हुए जिले के परबत्ता विधानसभा अंतर्गत सलारपुर गांव निवासी युवा कांग्रेस नेता शेख सहाबूल अली को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है.

20210121 005723

बताया जाता है कि पार्टी के प्रति समर्पण और उनके कार्य कुशलता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है.

20201230 164945

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवमनोनीत प्रदेश सचिव शेख सहाबूल अली ने कहा है कि पार्टी ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है उसपर वे खडा उतरने की कोशिश करेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्य करेंगे.


दूसरी तरफ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ चंदन यादव, जिलाध्यक्ष कुमार भानू प्रताप, कुमोद कुमार, सुजय कुमार, शंभु शरण मिश्रा, मदन मोहन सिंह, कांग्रेस के परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष मो. बाबर अली, मीडिया कोआर्डिनेटर अनवर आलम, राजा गुप्ता आदि ने उनके प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए बधाई दी है.

Check Also

FB IMG 1777430415840

जिला नियोजनालय में जॉब कैंप का आयोजन, 14 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

जिला नियोजनालय में जॉब कैंप का आयोजन, 14 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

error: Content is protected !!