Breaking News
IMG 20210114 WA0004

गांजे की बड़ी खेप बरामद, 70 किलो गांजा के साथ एक धराया




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के भोरकाठ गांव के बैसा बहियार से बुधवार की रात पुलिस ने 70 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

20210107 200854

प्रेस वार्ता के दौरान मामले की जानकारी देते हुए गोगरी एसडीपीओ पी के झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी गांजा की एक बड़ी खेप भोरकाठ सड़क मार्ग से बैसा गांव के तरफ जा रहा है. सूचना पर मड़ैया थानाध्यक्ष रतेश कुमार रतन ने दलबल के साथ भोरकाठ सड़क मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया.


इसी दौरान पुलिस को देखते ही गांजा तस्कर मक्के की खेत में जा घुसा. लेकिन पुलिस ने भी उसका पीछा करते हुए तस्कर को मक्के की खेत में धर दबोचा.

20201230 164945

मौके से पुलिस ने लगभग 70 किलो गांजा बरामद किया है. तस्कर की पहचान वैसा गांव निवासी राजेंद्र साह के पुत्र इंद्रजीत साह के रूप में हुई हैं. थानाध्यक्ष ने बताया है कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Check Also

IMG 20260418 202535

हथियार तस्कर और इनामी अपराधी समेत तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

हथियार तस्कर और इनामी अपराधी समेत तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

error: Content is protected !!