Breaking News
IMG 20200924 WA0009

बीईओ की मौजूदगी में दंडाधिकारी ने खुलवाया मध्य विद्यालय खीराडीह पूर्वी का ताला




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के खीराडीह पंचायत के मध्य विद्यालय खीराडीह पूर्वी का ताला बीईओ रेणु देवी की मौजूदगी में दंडाधिकारी सीओ अंशु प्रसुन के द्वारा खुलवाया गया. मिली जानकारी के मुताबिक मध्य विद्यालय खीराडीह पूर्वी के प्रभारी प्रधानाध्यापक रविश कुमार का तबादला मध्य विद्यालय श्रीराम ठुठ्ठी किया गया था. जबकि श्रीराम पुर ठुठ्ठी की शिक्षिका का तबादला खीराडीह मध्य विद्यालय पूर्वी में हुआ था. जिसके बाद मध्य विद्यालय खीराडीह पूूर्वी के प्रभारी प्रधानाध्यापक रविश कुमार ने अपने स्थानांनतरण को नियमों के विरुद्ध बताकर जिलाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन देकर इसे रद्द करने की मांग किया था. साथ ही बिना कारण पृच्छा दोष सिद्ध के स्थानांतरण पर रोक के लिए अपीलीय प्राधिकार खगड़िया में वाद दायर किया गया.

उधर मध्य विद्यालय खीराडीह पूर्वी का ताला खोलने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने सीओ अंशु प्रसुन को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति किया था. जिसके बाद गुरुवार को वे दल बल के साथ विद्यालय पहुंचे और ताला खुलवाया गया.

IMG 20200924 WA0010

IMG 20200917 WA0007

गौरतलब है कि खीराडीह के ग्रामीणों के द्वारा विगत माह मध्य विद्यालय खीराडीह पूर्वी के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाते हुए उनके स्थानांनतरण की मांग किया गया था. इस बाबत प्रखंड नियोजन समिति ने एक बैठक कर उक्त शिक्षक का स्थानांतरण किया था . शिक्षक रविश कुमार ने बताया हौ कि मध्य विद्यालय श्रीरामपुर ठुठ्ठी में योगदान कर लिया हूं, लेकिन पृच्छा का जबाव लिए बगैर मेरा स्थानांतरण साजिश के तहत गलत तरीके से किया गया है. साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि न्यायालय में दूध का दूध व पानी का पानी हो जाएगा.

Check Also

Poster 2026 04 24 075425

परबत्ता के प्रथम विधायक की धर्मपत्नी और विधायक बाबूलाल शौर्य की दादी चंद्रकला देवी का 102 वर्ष की आयु में निधन

परबत्ता के प्रथम विधायक की धर्मपत्नी और विधायक बाबूलाल शौर्य की दादी चंद्रकला देवी का 102 वर्ष की आयु में निधन

error: Content is protected !!