Breaking News
IMG 20200908 WA0007

मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी संख्या में अर्धनिर्मित हथियार बरामद




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : एसटीएफ व पुलिस की ज्वाइंट ऑपरेशन में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन सहित दर्जनों अर्ध निर्मित हथियार की बरामदगी में टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहिमपुर में एनएच 31 के किनारे किराये के एक मकान में संचालित हो रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है. मौके से पुलिस ने 6 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.

IMG 20200908 WA0008

20200822 130109



मामले की जानकारी देते हुए एसपी अमितेश कुमार ने बताया है कि मिनी गन फैक्ट्री उद्भेदन के दौरान 28 अर्ध निर्मित हथियार बरामद किया गया है. साथ ही हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाले लेथ मशीन, ड्रील मशीन, हथौड़ा, रेती, आरी, पेचकश आदि जैसे कई औजारों की बरामदगी हुई है. साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने मौके से मिनी गऩ फैक्ट्री के संचालक सहित आधा दर्जन लोगों को भी गिरफ्तार किया है. टीम के द्वारा मिनी गन फैक्ट्री के संचालक मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के अनिल कुमार शर्मा उर्फ रिक्कू सहित मो मिराज, मो सलीम, मो तस्लीम उर्फ मोना व मो अरमान एवं हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

Check Also

IMG 20260216 161835

NH-31 पर भीषण सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर से दो युवकों की मौत

NH-31 पर भीषण सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर से दो युवकों की मौत

error: Content is protected !!