मुख्य सामग्री पर जाएं
मुफस्सिल

NH-31 पर भीषण सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर से दो युवकों की मौत

IMG 20260216 161835

लाइव खगड़िया : जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-31 पर रहीमपुर कुम्हारचक्की के पास एक तेज रफ्तार हाईवा ने मालवाहक ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में ऑटो सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे का विवरण

बताया जाता है कि एक मालवाहक ऑटो पर करीब 15-16 लोग सवार होकर बेगूसराय से कात्यायनी मंदिर पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित हाईवा ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो युवक सड़क पर गिर पड़े, जिन्हें हाईवा रौंदते हुए निकल गया।

मृतकों की पहचान:

  • धीरज कुमार (22 वर्ष)
  • संजीव कुमार (33 वर्ष):
  • (दोनों मृतक बेगूसराय जिले के सांमहो थाना क्षेत्र के जगन सैदपुर गांव के रहने वाले थे।)

सड़क पर लगा 1 KM लंबा जाम

घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर NH-31 को जाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लगभग 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह और अंचलाधिकारी (सीओ) दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

​”प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार और लापरवाही का लग रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

अमरजीत प्रताप सिंह, थाना अध्यक्ष

जांच के घेरे में ‘ओवरलोडिंग’

​पुलिस जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि मालवाहक ऑटो में क्षमता से अधिक (15-16 लोग) सवारियां बैठी थीं। गनीमत रही कि अन्य सवारियों को गंभीर चोटें नहीं आईं, वरना हताहतों की संख्या बढ़ सकती थी। फिलहाल, प्रशासन ने समझा-बुझाकर जाम हटवा दिया है और यातायात सामान्य कर दिया गया है।

शेयर
error: Content is protected !!