Breaking News
IMG 20200630 WA0008

अगुवानी सुल्तानगंज पुल के संपर्क पथ के लिए करीब 20 एकड़ जमीन पर दखल कब्जा




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के अगुवानी व सुल्तानगंज के बीच बन रहे फोरलेन पुल के संपर्क पथ के लिये मंगलवार को प्रशासन के द्वारा चिन्हित जमीन को किसानों से मुक्त कराने को लेकर दूसरे चरण का अभियान आरंभ किया गया. इस क्रम में सियादतपुर अगुवानी, सियादतपुर अगुवानी इंग्लिश, तेमथा करारी एवं तेमथा करारी इंग्लिश के चार मौजा में दखल के लिए अभियान को अंजाम दिया गया और आज करीब 20 एकड़ जमीन पर दखल कब्जा किया गया. मिली जानकारी के अनुसार उक्त चार मौजों के 114 रैयतों की 32.15 एकड़ भूमि की मुआवजा राशि मुंगेर के लारा में जमा करा दिया गया है.

IMG 20200630 WA0009



मामले को लेकर सुबह से ही भारी संख्या मे पुलिस जवानों का परबता पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. एसडीओ सुभाषचन्द्र मंडल तथा एसडीपीओ पी के झा के नेतृत्व में परबता, मड़ैया, भरतखंड, पसराहा, गोगरी, पौरा थाना सहित तथा जिला से आे पुलिसबल के साथ जिला भूअर्जन पदाधिकारी राकेश रमण, डीसीएलआर मो मुस्तकिम, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो शफीक, बीडीओ रविशंकर कुमार अगुवानी पंहुचे. .जहां पूर्व से ही पुल निर्माण कंपनी एस पी सिंगला के पदाधिकारी एवं कर्मी भारी मशीनों के साथ आदेशों की प्रतिक्षा कर रहे थे. वहीं एसडीओ के द्वारा आदेश देने के साथ ही चिन्हित जमीन पर दखल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई.

20200603 142010

मौके पर मौजूद अनुमंडल पदाधिकारी सुभाष चंद्र मंडल ने बताया कि चिन्हित जमीन से अवरोध दूर कर पुल निगम के अधिकारियों को सौंपा जा रहा है. यदि मामले में किसी किसानों को कोई समस्या है तो वह अपनी बातों को आवेदन के माध्यम से रख सकते हैं जिसपर प्रशासनिक स्तर से सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा.

Check Also

FB IMG 1781801468751

भानु प्रताप सिंह होंगे खगड़िया के नए एसपी, राकेश कुमार का तबादला

भानु प्रताप सिंह होंगे खगड़िया के नए एसपी, राकेश कुमार का तबादला

error: Content is protected !!