Breaking News
IMG 20200618 225038 236

चौथम : नहाने के दौरान बागमती नदी में डूबने से बालक की मौत




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के चौथम थाना क्षेत्र के केवटा गांव के समीप बागमती नदी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान केवटा गांव निवासी रामू सिंह के 7 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर चौथम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

20200603 142010

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि केवटा गांव के समीप बागमती नदी के तट पर ही रामू सिंह का बथान है और बालक अपने बथान पर गया हुआ था. इसी क्रम में वो बागमती नदी में नहाने चल गया. नहाने के दौरान गहरे पानी मे चले जाने से बालक नदी में डूब गयां. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बालक का शव नदी से किया.

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मृतक की मां संगीता देवी रह-रहकर बेहोश हो जा रही थी. बताया जाता है कि मृतक रामू सिंह का छोटा पुत्र था. पंसस प्रतिनिधि के द्वारा मृतक के परिजनों को तत्काल तीन हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान किया गया है.

Check Also

IMG 20260311 131019

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी अपराधी जमुई से गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी अपराधी जमुई से गिरफ्तार

error: Content is protected !!