Breaking News
IMG 20200613 WA0000

शहर के मुख्य सड़कों की होगी सुबह-शाम सफाई, नगर में होता रहेगा सैनिटाइजेशन




लाइव खगड़िया : नगर परिषद के सशक्त स्थाई समिति की बैठक शनिवार को नगर परिषद के नरायण मंडल सभागार में आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता नगर सभापति सह सशक्त स्थाई समिति के पीठासीन पदाधिकारी सीता कुमारी ने किया. बैठक के दौरान शहर के साफ-सफाई की समीक्षा के क्रम में नगर सभापति ने शहर के मुख्य सड़कों का सुबह-शाम द सफाई करने का निर्देश दिया. साथ ही रविवार को भी रोस्टर के अनुसार सफाई कार्य कराये जाने का आदेश स्वच्छता निरीक्षक को दिया गया.

मौके पर बरसात के पूर्व शहर के सभी बड़े व छोटे नाले की उगाही का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. वहीं बाढ़ के समय शहर से निकलने वाले घरों का पानी एवं बरसात का पानी को शहर से बाहर फेकनें के लिए 10 नये पम्प सेट जेम पोर्टल से खरीदने की स्वीकृति दी गई. साथ ही दान नगर सम्प हाउस में लगे बड़ा पम्प सेट के क्षतिग्रस्त पाइप को अविलंब बदलने का निर्देश स्वच्छता निरीक्षक को दिया गया. मामले पर स्वच्छता निरीक्षक ने जानकारी देते हुए कहा कि शहर के 5 बड़े नाले की सफाई पूर्ण कर ली गई है. जबकि दो अन्य बड़े नाले का सफाई कार्य चल रहा है.

बैठक के दौरान कोरोना संक्रमण को देखते हुए शहर में नियमित सैनिटाइजेशन का कार्य कराने का आदेश दिया गया. वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत थर्ड पार्टी के द्वारा तैयार तृतीय चरण की सूची को नगर विकास एवं आवास विभाग पटना को अनुमोदन प्राप्त करने हेतु भेजने की स्वीकृत दी गई.

20200603 142010

मौके पर उपसभापति सुनील कुमार पटेल, सशक्त स्थाई समिति के सदस्य पूनम कुमारी, आफरीन बेगम, चन्द्रशेखर कुमार, नगर पार्षद रणवीर कुमार, नगर प्रबंधक राजीव कुमार झा, स्थापना के अमरनाथ झा, प्रधान साहयक जितेन्द्र कुमार, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक दीपक कुमार आदि मौजूद थे.

Check Also

1776397923865

शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता ने नदी में कूदकर दी जान

शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता ने नदी में कूदकर दी जान

error: Content is protected !!