Breaking News
IMG 20200521 WA0024

शहर के कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति के परिवार के सभी सदस्यों का रिपोर्ट निगेटिव




लाइव खगड़िया : जिले में गुरूवार की शाम तक 91 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. जबकि लिए गये 126 सैंपल का रिजल्ट आना अभी शेष है. संक्रमित मरीजों का इलाज संसारपुर के आइसोलेशन सह चिकित्सा केन्द्र में चल रहा है. जबकि कोरोना संक्रमित 8 मरीज कोविड केयर सेंटर से ठीक होकर वापस अपने-अपने घर लौट चुके हैं.

दूसरी तरफ जिला प्रशासन के द्वारा कोरोना पॉजिटिव पाये गये लोगों के संपर्क में आये लोगों का कंटेक्ट ट्रेसिंग के माध्यम से चिन्हित किया जा चुका है और साथ ही सैंपलिंग भी कराया जा चुका है. बताया जाता है कि पॉजिटिव पाये गये अधिकांश मामले कन्टेक्ट ट्रेसिंग से प्राप्त सूचना से लिए गये सैंपल के फलस्वरूप मिला है. राहत की बात यह है कि 95 प्रतिशत से अधिक मामले कोरेटाइन सेंटर में रहते हुए सामने आये हैं.

बहरहाल जिले में 4 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं. जबकि एक अन्य मामले में कंटेंमेंट जोन निर्धारित करने की प्रक्रिया चल रही है. मिली जानकारी के अनुसार शहर में कोविड पॉजिटिव पाये गये एक व्यक्ति के परिवार के सभी सदस्यों की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाया गया है. मामले की जानकारी जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष के द्वारा दी गई है.


Check Also

Poster 2026 06 21 111159

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

error: Content is protected !!