मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

शिक्षक नेता का अनशन सातवें दिन भी जारी,बढ़ रही अनशनकारियों की संख्या

IMG 20191222 WA0014

लाइव खगड़िया : विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा. इस बीच दिन प्रति दिन अनशनकारियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है. इस कड़ी में शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव सह निषाद विकास मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत सहनी का नाम भी अनशनकारियों की सूची में शामिल हो गया है और वे भी समाहरणालय के समीप अनशन स्थल पर रविवार से अनशन पर बैठ गये है.

BannerMaker 17122019 125754




उधर बीते सोमवार से ही अनशन पर बैठे शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह की तबीयत बिगड़ने पर शनिवार की देर रात उन्हें अनशन स्थल से गिरफ्तार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

IMG 20191222 WA0013

इसके पूर्व सदर अंचल अधिकारी के नेतृत्व में कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और अनशनरत शिक्षक नेता को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जाता है कि उन्होंने अस्पताल में चिकित्सक की सलाह के बावजूद स्लाइन व सूई लेने से इंकार कर दिया. बहरहाल शिक्षक नेता अस्पताल से अनशन स्थल पर पहुंच अपनी अनशन को जारी कर दिया है.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!