मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

जदयू संगठनात्मक चुनाव : सारी निगाहें अब जिलाध्यक्ष पद के चुनाव पर

IMG 20190908 WA0010




लाइव खगड़िया : जिले के विभिन्न पंचायतों व प्रखंडों में जदयू के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है. इसी कड़ी में पंचायत अध्यक्ष व प्रखंड परिषद के सदस्यों का चुनाव शांतिपूर्ण रहा है.

20190908 164346

वहीं रविवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव भी शांतिपूर्ण ढंग से निपटा लिया गया है और अब सारी निगाहें जदयू के जिलाध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव पर अटक गई है. उल्लेखनीय है कि वर्तमान में सुनील कुमार जदयू के अध्यक्ष पद पर काबिज है.




उधर जदयू के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने बताया है कि जिलाध्यक्ष एवं राज्य परिषद के सदस्यों के लिए नामांकन का कार्य 10 सितंबर को पार्टी के जिला कार्यालय में संपन्न होगा और उसी दिन नाम वापसी का समय भी निर्धारित है.

PhotoText

साथ ही उन्होंने बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो मतदान की प्रक्रिया अगले दिन 11 सितंबर को शहर के टाउन हॉल में संपन्न किया जायेगा.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!